Site icon Dainik Savera Times

संगरूर से राहुल गांधी करेंगे मिशन-2027 का आगाज, 4 को पहुंचेंगे

Rahul gandhi says those involved in 'vote theft' will be held accountable

Rahul gandhi says those involved in 'vote theft' will be held accountable

Rahul Gandhi to Launch Punjab Poll Campaign : जालंधर। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज करने के संकेत दिए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। मालवा क्षेत्र से अभियान शुरू करने के फैसले को कांग्रेस की अहम राजनीतिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

इस मामले में उल्लेखनीय ये भी है कि कांग्रेस के सीनियर नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर से चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। मुख्यमंत्री का गृह जिला संगरूर लगातार चर्चा में है। इसके अलावा गुलजार सिंह सुसाइड केस, मोहनजीत सिंह शेरो मामला संगरूर से संबंधित है और हाल ही में परविंदर सिंह झोटा कत्ल केस भी संगरूर से महज 50 किलोमीटर दूर मानसा से जुड़ा है। ऐसे में संगरूर से कांग्रेस के अभियान की शुरुआत को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि यह दौरा 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगा। मालवा की धरती से चुनावी अभियान को नई दिशा और गति मिलेगी। मालवा पंजाब की राजनीति में अहम स्थान रखता है और यहां की सीटें चुनाव परिणामों में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि संगरूर से अभियान शुरू करना पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा है। पार्टी का उद्देश्य जमीनी स्तर पर जनता से संपर्क मजबूत करना और पंजाब के लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना है। संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जनता की समस्याओं पर लगातार आवाज उठाना प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। परगट सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिशन 2027 के लिए पूरी तरह तैयार रहने का संदेश देगा।

Exit mobile version