Site icon Dainik Savera Times

Rahul Gandhi ने बेंगलुरु में Bus से की यात्रा, कॉलेज के छात्रों और कामकाजी महिलाओं से भी की बात

बेंगलुरुः कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को यहां कॉलेज के छात्रों और कामकाजी महिलाओं से बातचीत की हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल कनिंघम रोड पर स्थित ‘कैफे कॉफी डे’ पर रुके और कॉफी पी। बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) बस स्टॉप के समीप उन्होंने कॉलेज के छात्रों और कामकाजी महिलाओं से बात की हैं। पार्टी नेताओं ने बताया कि इसके बाद उन्होंने बीएमटीसी बस से यात्र की और कर्नाटक के लिए उनके विचार समझने के इरादे से महिला यात्रियों से बातचीत की हैं।

उन्होंने बताया, कि ‘उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमत, ‘गृहलक्ष्मी’ योजना (घर की महिला मुखिया के लिए 2,000 रुपये प्रति माह) और बीएमटीसी तथा केएसआरटीसी (कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम) बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की कांग्रेस की ‘गारंटी’ सहित कई विषयों पर खुलकर चर्चा की।’’ महिलाओं ने उन्हें परिवहन की समस्या के बारे में और बढ़ती कीमतों से उनके बजट पर पड़ते असर के बारे में बताया।

राहुल गांधी इसके बाद बस से लिंगाराजापुरम में उतरे जहां उन्होंने एक बार फिर बस स्टॉप पर महिलाओं से बात की हैं। कर्नाटक में राहुल गांधी ने कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया है। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। राज्य में मतदान 10 मई को है तथा मतों की गिनती 13 मई को होगी।

Exit mobile version