Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी ने वरिष्ठ सैनिकों के साथ लेह बाजार का किया दौरा

August 22, 2023

राहुल गांधी ने वरिष्ठ सैनिकों के साथ लेह बाजार का किया दौरा

लेह: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जो इस समय लद्दाख के दौरे पर हैं, ने वरिष्ठ सैनिकों के साथ लेह के स्थानीय बाजार का दौरा किया। कांग्रेस ने सोमवार रात लेह बाजार क्षेत्र के उनके दौरे का वीडियो साझा किया, इसमें वह ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच तिरंगा पकड़े नजर आ रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, ‘कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने कहा था कि ‘भारत माता’ हर भारतीय की आवाज है। लेह में भी कुछ ऐसी ही गूंज है।‘ राहुल गांधी शुक्रवार को अपनी आठ दिवसीय लद्दाख यात्रा का समापन करेंगे।

उन्होंने रविवार को पैंगोंग झील का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अपने दिवंगत पिता और पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी को उनकी 79वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पति की। उन्होंने लेह में एक स्थानीय फुटबॉल मैच में भी भाग लिया था, वरिष्ठ लोगों के साथ रात्रिभोज में भाग लिया और युवाओं के साथ बातचीत की। वह अपनी केटीएम ड्यूक 390 बाइक पर क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को खारदुंगला की अपनी यात्रा की झलकियां भी साझा की थीं। वह कारगिल भी जाएंगे और वहां एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें