Site icon Dainik Savera Times

तेलंगाना के आमरूर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी 

हैदराबाद: तेलंगाना में प्रचार अभियान में जुटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य की अपनी तीन दिवसीय यात्र समाप्त करके राष्ट्रीय राजधानी रवाना होने से पहले शुक्रवार को आमरूर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वायनाड के सांसद का हालांकि आज निज़ामाबाद में एक और रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम था, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया क्योंकि उन्हें एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली रवाना होना था।
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के पूर्ववर्ती शासन के दौरान तैयार किए गए जाति जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सवाल उठाते हुए गांधी ने चुनावी राज्य तेलंगाना में विभिन्न स्थानों पर की गई रैलियों में कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद देश में यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी।गांधी ने राज्य का तीन दिवसीय दौरा 18 अक्टूबर को शुरू किया था।
Exit mobile version