Site icon Dainik Savera Times

आज बाबा केदार की शरण में पहुंचेंगे राहुल गांधी, 2 दिन तक रहेंगे यहां…कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं से की ये खास अपील

नेशनल डेस्क: राहुल गांधी रविवार को तीन दिवसीय दौरे के लिए केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी यहां दो दिनों तक रहेंगे। यह राहुल की निजी यात्रा है। राहुल गांधी दोपहर 12:15 बजे दिल्ली से देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और फिर 12:30 बजे एयरपोर्ट से केदारनाथ की तरफ रवाना होंगे।

 

राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचेंगे। राहुल केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक करने के साथ-साथ पूजा-अर्चना करेंगे और फिर श्रद्धालुओं और पंडा-पुरोहितों से भी मुलाकात करेंगे। राहुल मंगलवार को वापिस दिल्ली लौटेंगे। राहुल ने कांग्रेस समर्थकों से अपील की है कि यह दौरा उनका निजी दौरा है और कोई भी उनसे मिलने ना आए। उत्तराखंड कांग्रेस ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘राहुल गांधी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखंड आ रहे हैं, ये उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा है, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि इस निजी यात्रा का सम्मान करते हुए इस यात्रा को एकांत में पूर्ण करने दें, आप सभी अपना उत्साहपूर्वक समर्थन मन से कर सकते हैं और अगली बार अपने प्रिय नेता से मिल सकते हैं, जय श्री केदार!’

 

यहां बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले 2013 में आई आपदा के बाद केदारनाथ आए थे और पैदल ही अपनी यात्रा पूरी की थी। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और ऐसे में चुनाव प्रचार के बीच से समय निकाल कर राहुल केदार धाम पहुंच रहे हैं।

Exit mobile version