Site icon Dainik Savera Times

राहुल गांधी सितंबर में 4 यूरोपीय देशों का करेंगे दौरा

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस साल सितंबर के दूसरे सप्ताह में फ्रांस सहित चार यूरोपीय देशों का दौरा करेंगे।कांग्रेस के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि राहुल गांधी फ्रांस, बेल्जियम और नॉर्वे का दौरा करेंगे। सूत्र ने कहा कि कांग्रेस नेता यूरोपीय संघ के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।

राहुल गांधी अपनी यात्र के दौरान छात्रों और प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे। इस साल की शुरुआत में राहुल गांधी ने अमेरिका और ब्रिटेन का दौरा किया था।राहुल गांधी ने छात्रों, प्रवासी भारतीयों और कुछ प्रमुख विश्वविद्यालय के सदस्यों से भी बातचीत की थी।

Exit mobile version