Site icon Dainik Savera Times

राहुल गांधी चुनावी राज्य मिजोरम और तेलंगाना का दौरा करेंगे

नई दिल्ली: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों से पहले लगभग पांच दिनों तक मिजोरम और तेलंगाना राज्यों का दौरा करेंगे।पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि राहुल गांधी 15 और 16 अक्टूबर को मिजोरम की यात्र करेंगे।सूत्र ने कहा कि राहुल 17 अक्टूबर को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में शामिल होंगे और फिर शाम को तेलंगाना के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी अगले तीन दिन 18, 19 और 20 अक्टूबर को तेलंगाना में कांग्रेस के बस यात्र कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

सूत्र ने बताया कि 18 अक्टूबर को बस यात्र में प्रियंका गांधी वाड्रा के भी शामिल होने की संभावना है।सूत्र ने आगे कहा कि पार्टी प्रमुख मल्लिकाजरुन खड़गे 16 अक्टूबर को राजस्थान में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। वह कोटा के बारां से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईसीआरपी) क्षेत्रों में एक यात्र भी शुरू करेंगे। सूत्र ने बताया कि यात्र हाइब्रिड होगी, कहीं पद यात्र होगी तो कहीं वाहन पर होगी। 118 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए मतदान 30 नवंबर को होना है, जबकि 40 सदस्यीय मिजोरम और 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए क्रमश: 7 नवंबर और 25 नवंबर को मतदान होगा।वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

Exit mobile version