Site icon Dainik Savera Times

राहुल ने तमिलनाडु के सीएम विजय को खास अंदाज में किया विश, बोले- ‘मैं साथ हूं’

नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने जोसेफ विजय को तमिलनाडु के लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने और राज्य की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का भरोसा दिया। एलओपी राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और आपके सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं। तमिलनाडु के लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने और राज्य की प्रगति के लिए मिलकर काम करने में मैं आपके साथ खड़ा हूं।

Exit mobile version