Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी के विमान को हवाईअड्डे पर नहीं मिली लैंडिंग की परमिशन, कांग्रेस ने रक्षा मंत्रालय पर लगाए आरोप

December 1, 2023

राहुल गांधी के विमान को हवाईअड्डे पर नहीं मिली लैंडिंग की परमिशन, कांग्रेस ने रक्षा मंत्रालय पर लगाए आरोप

नेशनल डेस्क: कांग्रेस का आरोप है कि रक्षा मंत्रालय ने उस विमान को नौसैनिक हवाई अड्डे पर उतरने की परमिशन नहीं दी जिसमें राहुल गांधी सवार थे। एर्नाकुलम के जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्ष मोहम्मद शियास ने आरोप लगाया कि शुरू में नौसैनिक हवाई अड्डे पर विमान को उतारने की अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में यह अनुमति वापस ले ली गई।

 

उन्होंने बताया कि जब रक्षा मंत्रालय ने परमिशन नहीं दी तो कन्नूर से राहुल गांधी को लेकर आ रहे विमान को पास के नेदुंबसेरी में ‘कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड’ (सीआईएएल) की ओर मोड़ दिया गया।

 

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि नौसैनिक स्टेशन पर निजी जेट विमानों को उतारे जाने की अनुमति देने का निर्णय रक्षा मंत्रालय द्वारा किया गया था। हालांकि, उन्होंने इस विषय में विस्तार से जानकारी नहीं दी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के दौरे पर हैं और शुक्रवार को वे कोच्चि में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें