Site icon Dainik Savera Times

Rahul Gandhi का बयान देशद्रोह की सीमा में आता है : CM Shivraj Chouhan

Shivraj Chouhan

Shivraj Chouhan

जयपुरः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिया गया बयान देशद्रोह की सीमा में आता है। राजस्थान चुनाव प्रचार के सिलसिले में जयपुर आए चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में इतने भरे हुए हैं कि देश की हार पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। जब सारे देश की आंखों में आंसू थे और राहुल गांधी आनंद मना रहे थे। उनका प्रधानमंत्री पर दिया बयान देशद्रोह की सीमा में भी आता है। बुद्धि हीनता का इससे बड़ा उदाहरण कोई नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि देश की जनता उन्हें इसका जवाब देगी। राहुल गांधी अपने ऐसे बयानों से कांग्रेस को समाप्त करके ही मानेंगे। सीएम चौहान ने राहुल गंधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों भाई और बहन झूठ बोलने की मशीन हैं। प्रियंका मध्यप्रदेश में कह रहीं थीं कि राम 13 साल के लिए वनवास गए थे। भारत का बच्चा-बच्चा जानता है कितने साल के लिए गए थे।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी प्रदेश में कहती हैं कि मध्यप्रदेश में 21 लोगों को ही रोजगार मिला है जबकि 50 हजार को नियुक्ति पत्र उन्होंने अपने हाथ से बांटे हैं। राजस्थान में झूठ का पुलिंदा परोसने की कोशिश कर रहे हैं।

Exit mobile version