Site icon Dainik Savera Times

Rahul अब Congress की ही नहीं, बन गए हैं राष्ट्रीय मुसीबत : CM Shivraj Chouhan

Shivraj Chouhan

Shivraj Chouhan

रामगंजमंडीः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब सिर्फ कांग्रेस की ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं। चौहान कोटा की रामगंजमंडी में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 3 दिसम्बर को कांग्रेस होगी बाहर, बीजेपी जीतेगी बम्पर। उन्होंने कहा कि आज देव उठनी ग्यारस है, आज से देव जागेंगे और कांग्रेस सो जाएगी।

सीएम चौहान ने कहा कि राहुल गांधी अब केवल कांग्रेस की मुसीबत नहीं है, बल्कि ये राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं। राहुल और प्रियंका रोज झूठ बोलते हैं। क्रिकेट के मैच के दौरान पूरा देश भारत की जीत की प्रार्थना कर रहा था, पर ये दोनों भाई-बहन खुश हो रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चले गए तो हार गए। ये देशद्रोह की सीमा में आते हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बड़ी दादागिरी चलती थी, पर अब चार बार से मामा (वे स्वयं) मुख्यमंत्री हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पांचवी बार भी मध्यप्रदेश में भाजपा ही सरकार बना कर ला रही है। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाल डायरी और लाल रंग से बहुत डरते हैं।

Exit mobile version