Site icon Dainik Savera Times

राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 28 को फिर से होगी शुरू

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस उत्सव के कारण स्थगित है और यात्रा अब 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से फिर शुरु होगी।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने आज यहां बताया कि यात्रा 25 जनवरी दोपहर को रोकी गई थी और अब रविवार से दोबारा शुरू होगी।


उन्होंने बताया, “मणिपुर, नागालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में लगातार 12 दिनों के सफ़र के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने 25 जनवरी की दोपहर से ब्रेक लिया है, जो कि पहले से तय था। जलपाईगुड़ी में 28 जनवरी को दोपहर दो बजे पदयात्रा के साथ फ़िर शुरू होगी। इसके बाद सिलीगुड़ी में पदयात्रा होगी। वहां एक जनसभा भी होगी। नाइट हाल्ट उत्तर दिनाजपुर ज़िले के सोनापुर में होगा।”

उन्होंने कहा, “भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पिछले दिनों श्री गांधी ने युवा राजनीति, विश्वविद्यालयों में फैले डर और दबाव के माहौल समेत कई मुद्दों पर मेघालय में स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने खुलकर छात्र-छात्राओं के सवालों के ज़वाब दिए। उन्होंने जो बातें कहीं वो सिर्फ़ नॉर्थ ईस्ट के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के विश्वविद्यालयों पर लागू होती है।”

Exit mobile version