Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : शंभू ब्लास्ट : रेलवे अलर्ट, अब ड्रोन से भी होगी निगरानी

Railway Fare Hike

Railway Fare Hike

अंबाला। अंबाला रेल मंडल के अंर्तगत आने वाले शभू रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर ब्लास्ट से रेलवे सतर्क हो गया है। अब अंबाला मंडल में सुरक्षा को डबल कर दिया है।

ड्रोन के साथ तैनात रहेगी आरपीएफ

इन ट्रैकों पर आरपीएफ की गश्त तो रहेगी ही साथ ही ड्रोन भी निगरानी में तैनात रहेंगे। बुधवार को रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने शंभू के नजदीक पटरी पर हुए का दौरा कर ड्रोन से सुरक्षा की बात कही। मंडल में एक ही ड्रोन आया है, जबकि दूसरा मंगवाने के लिए उत्तर रेलवे के बड़ौदा हाउस मुख्यालय पत्राचार किया है। चूंकि अंबाला मंडल के तहत सवा सौ से अधिक रेलवे स्टेशन हैं, जिसमें बड़े स्टेशनों की संख्या भी काफी हैं पर एक ड्रोन नाकाफी माना जा रहा है। सीसीटीवी नेटवर्क को भी मजबूत किया जा रहा है।

रेल राज्यमंत्री ने किया दौरा

रेल राज्यमंत्री ने कहा अंबाला मंडल में पहले से लगे सीसीटीवी नेटवर्क भी मजबूत हो रहा है। अधिकारियों की मानें तो ट्रैक के आसपास हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए मल्टी-लेयर निगरानी व्यवस्था लागू की जा रही है। रेलवे ईडीएफसी पर 24 घंटे गश्त को और सघन करेगा तथा निगरानी व्यवस्था का व्यापक विस्तार किया जाएगा। मंडल के पंजाब क्षेत्र में डेढ़ सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे पहले ही लगाए जा चुके हैं और अतिरिक्त कैमरों की स्थापना जारी है।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

कॉरिडोर के एकांत और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां ड्रोन निगरानी सहित उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे के की-मैन द्वारा निरंतर जमीनी गश्त की जाएगी। पिछले तीन महीनों में लगभग 35 किलोमीटर के दायरे में दूसरी घटना है। पहली घटना 23 जनवरी को हुई थी, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से लगभग 800–900 मीटर की दूरी पर थी, जबकि ताजा विस्फोट स्थल इसी राजमार्ग से लगभग 300 मीटर दूर स्थित है। प्रारंभिक आकलन से संकेत मिलता है कि असामाजिक तत्व राजमार्ग से आसान पहुंच का उपयोग कर रेलवे ट्रैक को निशाना बना रहे हैं। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, जो साहनेवाल को पश्चिम बंगाल से जोड़ता है, एक महत्वपूर्ण आर्थिक धुरी है, जहां प्रतिदिन लगभग 30 ट्रेनें औद्योगिक और कृषि उत्पादों का परिवहन करती हैं। इस नेटवर्क में किसी भी प्रकार का व्यवधान राज्य और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक है। मंत्री ने लोको पायलट की सतर्कता की सराहना की, जिन्होंने झटका महसूस होते ही तुरंत जानकारी दी।

स्पेशल ट्रेन से पहुंचे मंत्री

दिल्ली से अंबाला छावनी स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन से रेल राज्य मंत्री पहुंचे। यहां से मंडल अधिकारियों के साथ बिट्टू निरीक्षण ट्रेन में पंजाब घटनास्थल पर पहुंचे और फिर अंबाला से स्पेशल ट्रेन में रवाना हो गये। रेल राज्य मंत्री की स्पेशल ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए अंबाला छावनी के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी थी। इसी बीच दिल्ली जाने वाली डीलेक्स एक्सप्रेस भी प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंच गई।

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version