Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलवे में बंपर अवसर! 5349 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

February 22, 2026

रेलवे में बंपर अवसर! 5349 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

Railway Recruitment Cell : सरकारी नौकरी की तलाश में युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 5349 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

आवेदन की प्रक्रिया और तारीखें

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन 21 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से शुरू होंगे और अंतिम तारीख 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार RRC वेस्टर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों की जानकारी

भर्ती में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, पेंटर, कारपेंटर, रेफ्रिजरेशन और एसी मैकेनिक समेत कई ट्रेड शामिल हैं। सबसे अधिक पद फिटर और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में हैं।

ये भी पढ़ें :

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना आवश्यक है। संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र भी जरूरी है। केवल 10वीं या आईटीआई का रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य नहीं होंगे। इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा धारक भी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।

आयु सीमा 15 से 24 वर्ष है, आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार छूट मिलेगी एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष, ओबीसी के लिए 3 वर्ष और PWD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होंगे, तो उम्र में अधिक वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही अंतिम चयन होगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह मौका विशेष रूप से 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो रेलवे में स्थायी नौकरी की दिशा में पहला कदम उठाना चाहते हैं।

 

ये भी देखें :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें