Site icon Dainik Savera Times

1 जुलाई से महंगे होंगे रेलवे टिकट, AC और एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया बढ़ेगा, जानिए नई दरें

railway Ticket Price Hike 2025: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को झटका देते हुए 1 जुलाई 2025 से एसी और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह फैसला बढ़ती लागत, ईंधन की कीमतों और रखरखाव खर्चों को देखते हुए लिया गया है।

अब जो यात्री प्रीमियम ट्रेनों या लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें पहले से ज्यादा किराया देना होगा। आइए विस्तार से जानते हैं किस श्रेणी में कितना महंगा हुआ टिकट और किसे पड़ेगा इसका सबसे ज्यादा असर।

ये भी पढ़ें- नहीं रहे Doraemon कार्टून के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन

किस ट्रेन श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

रेल मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, किराया वृद्धि 1 जुलाई से लागू होगी। औसतन प्रति 100 किमी के हिसाब से किराया वृद्धि (%) इस प्रकार है।

श्रेणी वर्तमान किराया नया किराया वृद्धि (%)
AC First Class ₹240 ₹260 +8.3%
AC 2 Tier ₹200 ₹216 +8%
AC 3 Tier ₹170 ₹183 +7.6%
Sleeper Class ₹90 ₹96 +6.6%
Express (General) ₹60 ₹64 +6.6%

 

Exit mobile version