Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

November 15, 2026

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Railway track blast case: राजस्थान के श्रीगंगानगर में रामसिंहपुर के पास 50 जीबी के निकट रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के सिलसिले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इनके अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान देवेंद्र सिंह और महकदीप कौर के रूप में हुई है। ये दोनों पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों से गहन पूछताछ चल रही है और कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस ने कहा, “बीकानेर के आईजी ओमप्रकाश और एसपी हरिशंकर संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं। श्रीगंगानगर के सर्कल ऑफिसर (सिटी) और आईपीएस अधिकारी नितिन चौधरी पूरे मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं।”

3 नवंबर को हुआ था विस्फोट
बता दें कि रेलवे ट्रैक पर विस्फोट 3 नवंबर को हुआ था, जब एक यात्री ट्रेन उस जगह से गुजरी थी। रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। इस घटना के बाद, एहतियात के तौर पर रेलवे प्रशासन ने उस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी, जिसके कारण कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं।

ये भी पढ़ें- स्मॉग की चपेट में दिल्ली! कई इलाकों में AQI 400 के पार

 

2 डिब बाद बहाल हुई थी ट्रेन सेवाएं
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने पुष्टि की कि मरम्मत का काम पूरा होने और जरूरी सुरक्षा जांच के बाद 5 नवंबर को ट्रेन सेवाएं फिर से बहाल कर दी गईं।

संदिग्धों से पूछताछ जारी
इसके बाद रेलवे ने रामसिंहपुर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए, जांच का जिम्मा आईपीएस अधिकारी नितिन चौधरी को सौंपा गया है।

जांचकर्ता मौके से मिले सबूतों की जांच कर रहे हैं और धमाके से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें