Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

यात्रीगण कृपया ध्यान देंः सर्दी में कहीं घूमने का है प्लान तो… रेलवे ने 3 महीने तक के लिए कैंसिल की 16 ट्रेनें

November 22, 2025

यात्रीगण कृपया ध्यान देंः सर्दी में कहीं घूमने का है प्लान तो… रेलवे ने 3 महीने तक के लिए कैंसिल की 16 ट्रेनें

नई दिल्ली। अगर आप आने वाले कुछ महीनों में ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो जरा रुककर अपनी ट्रेन का स्टेटस एक बार चेक कर लें। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है, क्योंकि कोहरे के समय ट्रेन चलाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

कोहरे में क्यों होती है दिक्कत
उत्तर भारत में हर साल सर्दियों के दौरान कई रूटों पर घना कोहरा छा जाता है। इसके कारण ट्रेन की स्पीड कम करनी पड़ती है, सिग्नल साफ दिखाई नहीं देते, ऑपरेशन में देरी और खतरा बढ़ जाता है। इसी वजह से रेलवे ने कहा है कि यात्रा से पहले ऑनलाइन या हेल्पलाइन से ट्रेन की जानकारी ज़रूर जांच लें, ताकि आखिरी समय में परेशानी न हो।

किन यात्रियों को होगी ज्यादा मुश्किल
इन ट्रेनों के रद्द होने का असर मुख्य रूप से इन इलाकों पर पड़ेगा। जैसे उत्तर भारत, पूर्वोत्तर क्षेत्र, पूर्वी राज्यों के कई रूट हर दिन लाखों यात्री इन ट्रेनों से सफर करते हैं। रद्द होने का मतलब इस अवधि में नई बुकिंग नहीं होगी पहले से यात्रा प्लान करने वालों को तारीख बदलनी पड़ सकती है। रेलवे का कहना है-सुरक्षित गति और साफ विज़िबिलिटी सबसे ज़रूरी है, इसलिए यह कदम जरूरी था।

रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट (28 फरवरी तक)

  1. 15909 अवध असम एक्सप्रेस
  2. 15910 असम अवध एक्सप्रेस
  3. 12207 काठगोदाम–जम्मू तवी गरीब रथ
  4. 12208 जम्मू तवी–काठगोदाम गरीब रथ
  5. 14003 मालदा टाउन–नई दिल्ली एक्सप्रेस
  6. 14004 नई दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेस
  7. 15523 बरौनी–अंबाला एक्सप्रेस
  8. 15524 अंबाला–बरौनी एक्सप्रेस
  9. 14605 योग नगरी ऋषिकेश–जम्मू तवी एक्सप्रेस
  10. 14606 जम्मू तवी–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस
  11. 14615 लालकुआं–अमृतसर एक्सप्रेस
  12. 14614 अमृतसर–लालकुआं एक्सप्रेस
  13. 14618 जनसेवा एक्सप्रेस
  14. 12327 उपासना एक्सप्रेस
  15. 12328 उपासना एक्सप्रेस (रिटर्न रूट)

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

-यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें

-IRCTC ऐप, वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन का उपयोग करें

-टिकट बुक करने से पहले ट्रेन की उपलब्धता कन्फर्म कर लें

-अगर प्लान पहले से बना है, तो डेट बदलने की तैयारी रखें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें