Site icon Dainik Savera Times

रेलवे महिला RPF कर्मियों को उपलब्ध कराएगा ‘मिर्च स्प्रे’

Railways Provide Pepper Spray

Railways Provide Pepper Spray

Railways Provide Pepper Spray : भारतीय रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की महिला कर्मियों को ‘मिर्च स्प्रे’ के रूप में एक और हथियार मुहैया कराने का फैसला किया है। एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह गैर-घातक किन्तु प्रभावी उपकरण महिला RPF कर्मियों को चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने में मदद करेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया कि यह कदम उठाया महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह कदम यह दिखाता है कि भारतीय रेलवे महिला समानता और सुरक्षा के मामलों में गंभीर है और अपनी सेवाओं में महिलाओं को ज्यादा अधिकार और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version