Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलवे 12 और 14 मई से अमृतसर-सहरसा समर स्पेशल रेलगाड़ियों का करेगा संचालन, 2 महीने के लिए चलेगी स्पैशल ट्रेन

May 7, 2025

रेलवे 12 और 14 मई से अमृतसर-सहरसा समर स्पेशल रेलगाड़ियों का करेगा संचालन, 2 महीने के लिए चलेगी स्पैशल ट्रेन

Railways : ट्रेनों में बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रेलयात्रियों के लिए 04618/04617 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर समर स्पैशल रेलगाड़ी का संचालन शुरू किया है। 12 मई से 10 जुलाई के बीच इस ट्रेन को चलाया जाएगा जिससे गर्मियों की छुट्टियों के कारण बढ़ी यात्रियों के सफर को बिना रूकावट सुविधाजनक बनाया जा सके। इसके लिए स्पैशल ट्रेनों का संचालन अलग-अलग रूट पर शुरू किया रहा है जिससे यात्रियों को असुविधा नहीं होगी।

उत्तर रेलवे फिरोजपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि समर स्पैशल रेलगाड़ी संख्या 04618 अमृतसर से सहरसा के लिए 12 मई से 8 जुलाई (18 ट्रिप) के बीच प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को चलेगी। यह समर स्पैशल रेलगाड़ी 04618 अमृतसर से रात 8:10 बजे प्रस्थान करके एक दिन बाद सुबह 3:00 बजे सहरसा पहुंचेगी।

वापसी दिशा में समर स्पैशल रेलगाड़ी संख्या 04617 सहरसा से अमृतसर के लिए दिनांक 14 मई से 10 जुलाई (18 ट्रिप) के बीच प्रत्येक बुधवार और गुरु वार को चलेगी। यह स्पैशल रेलगाड़ी 04617 सहरसा से सुबह 5:00 चलकर अगले दिन दोपहर 2:00 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह समर स्पैशल रेलगाड़ी रास्ते में ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाडा, ढंडारी कलां, सरहिन्द, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गौंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, खिगडया तथा मानसी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें