
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। कई इलाकों में जलभराव, सड़क धंसने, पेड़ गिरने और इमारतों के हिस्से टूटकर गिरने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों की वजह से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के कई इलाकों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित क्यू (Q) पॉकेट इलाके में लगातार बारिश के कारण नाला ओवरफ्लो हो गया। इससे आसपास की सड़कों और गलियों में पानी भर गया। जलभराव की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में ऐसी स्थिति बन जाती है।
#WATCH | Delhi: A tree fell near Raja Dhir Singh Marg in East of Kailash due to heavy rainfall.
Resident Karan Agarwal says, “The incident occurred near East of Kailash on Raja Dhir Singh Marg. The tree fell around 2:30 AM or 3:00 AM, and the area has not been cleared yet. Trees… pic.twitter.com/MeHPOyDJIX
— ANI (@ANI) July 9, 2026
वहीं, दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल के बाहर एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात पूरी तरह रुक गया और लोगों को काफी देर तक जाम का सामना करना पड़ा। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-105 स्थित एक्सप्रेस व्यू एचआईजी अपार्टमेंट के पास भी एक पेड़ गिरने की घटना सामने आई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
गुरुग्राम के सेक्टर-37सी स्थित इम्पीरिया एस्फोरा फेज-2 सोसाइटी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक फ्लैट की बालकनी का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। घटना के समय नीचे कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में डर का माहौल है। निवासियों ने इमारत की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
#WATCH | Delhi: Tree falls on a car in Ranjeet Nagar due to heavy rainfall in the National Capital pic.twitter.com/7PaeweunAe
— ANI (@ANI) July 9, 2026
उधर, गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में अटल चौक के पास लगातार बारिश के बीच सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे चल रहे निर्माण कार्य के दौरान भारी बारिश से मिट्टी खिसक गई, जिससे बड़ा गड्ढा बन गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक टाटा पंच कार और एक स्कूटी गड्ढे में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
इन घटनाओं के बाद संबंधित प्रशासन और नगर निकायों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रभावित इलाकों में राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क की मरम्मत, मलबा हटाने और पेड़ों को हटाने का काम जारी है। साथ ही सभी घटनाओं के कारणों की जांच भी की जा रही है। लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...