Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कई राज्यों में बारिश का वार, पंजाब को करना पड़ेगा अभी और इंतजार!

January 10, 2025

कई राज्यों में बारिश का वार, पंजाब को करना पड़ेगा अभी और इंतजार!

Rainfall in Winter : उत्तर भारत कोहरे की सफ़ेद चादर में लिपटा हुआ है। एक ओर कड़ाके की ठंड है तो दूसरी और प्रदूषण। दिल्ली के लोगों को इस बार ठंड में दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। सुबह-शाम कोहरा तो दिनभर बर्फीली हवाओं ने लोगों की परीक्षा ले रहीं है। इस वीकेंड में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों में दिन में मौसम साफ़ रहता है लेकिन बर्फ़बारी और सर्द हवाओं से यहाँ के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार पूरा महीना ऐसे ही कोहरे और ठंड पड़ने की संभावना है।

दिल्ली में कल बारिश-
दिल्ली के सफदरगंज और पालम में तापमान क्रमश: 4.8 और 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली का पारा गिरकर 4.8°C तक पहुंच गया है। शीतलहर के बीच वीकेंड पर बारिश का अनुमान है। तापमान में गिरावट रुकेगी लेकिन बारिश के बाद कोहरे की वापसी संभव है।

पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़
पंजाब के कुछ जिलों में घने से अति घने कोहरे का हाई अलर्ट जारी किया गया है। बीती रात पंजाब के पटियाला में तापमान 4.2 डिग्री तो वही अमृतसर में 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। तो वही हरियाणा के हिसार में 3.5 डिग्री तापनाम दर्ज किया गया। आज सुबह पंजाब के अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में विजिबिलिटी शून्य रही तो हरियाणा के अम्बाला और करनाल में यह 40 मीटर रही। चंडीगढ़ में तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया है। यहाँ भी घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में बारिश की कमी बरकरार रहेगी। पंजाब में 90% बारिश की कमी के साथ सूखे के हालात बने हुए हैं।

हिमाचल और उत्तराखंड-
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। गंगा के मैदानी इलाकों में कोहरे की तीव्रता में कमी आएगी। हिमाचल के कुछ हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में फिर से भारी बर्फबारी की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें