
Raj Thackeray attacks BJP leadership : मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोला।
सत्ता के अहंकार में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में सत्ता मिलने के बाद भाजपा नेतृत्व का रवैया बदल गया है और मुख्यमंत्री फडणवीस ऐसे नेताओं को संरक्षण दे रहे हैं, जो लगातार संवेदनहीन और विवादित बयान देकर समाज में गलत संदेश पहुंचा रहे हैं। एक्स पर राज ठाकरे ने लिखा कि देश के चारों कोनों- पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण के लोग कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी आलाकमान सत्ता के घमंड में मदहोश हो चुका है। ठाकरे ने पूछा, ‘क्या क्या यही मानसिकता अब महाराष्ट्र बीजेपी में भी आ गई है और मुख्यमंत्री फडणवीस इसे बढ़ावा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक समय महाराष्ट्र की राजनीति पूरे देश के लिए आदर्श मानी जाती थी, लेकिन अब यहां की राजनीति भी उत्तर भारत के कुछ पिछड़े सोच वाले राज्यों जैसी हो गई है। राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री फडणवीस पर आरोप लगाया कि भाजपा के एक विधायक और कुछ अन्य पदाधिकारियों ने किसी की मौत पर भी हंसते हुए टिप्पणी की, लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। राज ठाकरे ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री की चुप्पी के कारण नेताओं का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वो बिना किसी डर के गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।
राज ठाकरे ने अपने 37 सालों की राजनीति का हवाला देते हुए कहा कि पहले महाराष्ट्र के नेताओं बालासाहेब ठाकरे, शरद पवार और प्रमोद महाजन ने कभी अपने नेताओं की गलतियों को सिर्फ इसलिए नहीं छिपाया, क्योंकि वो अपनी पार्टी के थे। यही कारण था कि तब महाराष्ट्र की राजनीति की देशभर में अलग पहचान थी। उन्होंने कहा कि पहले देवेंद्र फडणवीस को एक संवेदनशील और संस्कारी मुख्यमंत्री माना जाता था, लेकिन अब उनकी चुप्पी उनकी संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर रही है। मनसे प्रमुख ने फडणवीस से मांग की कि जो नेता इस तरह का शर्मनाक और असंवेदनशील व्यवहार कर रहे हैं, उनसे इस्तीफा लिया जाए।
Also Read:
मेष: दिन शुभ रहेगा...