Site icon Dainik Savera Times

राजस्थान: पटरी पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से 2 महिलाओं सहित 1 व्यक्ति की हुई मौत

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक दर्दनाक घटना हुई है। जिसमें पटरी पार कर रहे दो महिलाओं सहित तीन की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार रात रेलवे स्टेशन के समीप एक मंदिर पर रात्रि जागरण चल रहा था जिसमें शामिल होने के लिए मोची मौहल्ला निवासी मनोहर लाल धोबी उसकी पत्नी ललिता और साली जयश्री पटरी पार कर रहे थे कि बांद्रा-उदयपुर ट्रेन आ गई जिसका हॉर्न मंदिर पर तेज आवाज में बज रहे डीजे के कारण उन्हें सुनाई नहीं दिया और तीनों चपेट में आ गए। इससे दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल मनोहर की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। जागरण का कार्यक्रम मृतक मनोहर लाल के भाई ने ही आयोजित किया था। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार को शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए।

Exit mobile version