Dainik Savera Times

जयपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: स्कूटी सवार नर्स को टक्कर मारकर चालक फरार, CCTV आया सामने

Rajasthan Accident

Rajasthan Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक सफेद एसयूवी ने स्कूटी सवार महिला नर्स को जोरदार टक्कर मार दी। बता दें कि ये टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि अब इस घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ गई हैं।

स्कूटी सवार नर्स को टक्कर मारकर चालक फरार

यह घटना 13 मई को रजत पथ चौराहे पर हुई, जो वरुण पथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जानकारी के अनुसार, नर्स मेवादेवी अपनी स्कूटी से चौराहा पार कर रही थीं, तभी वीर तेजाजी रोड की दिशा से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह कई फीट दूर जाकर गिरीं।

ये भी पढ़ें:

घायल महिला को आई गंभीर चोटें

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महिला को संभाला और अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती इलाज के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि महिला के पैर में फ्रैक्चर है और अन्य गंभीर चोटें भी आई हैं। उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, खासकर इसलिए क्योंकि चालक ने रुककर मदद करने के बजाय वाहन लेकर भागने का फैसला किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में एक अन्य महिला भी सवार थी।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पीड़िता की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिसमें टक्कर की पूरी घटना स्पष्ट दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version