Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान: ACB की बड़ी कार्रवाईः 15 लाख रुपये की घूस लेते पकड़ा गया ED का अधिकारी

November 2, 2023

राजस्थान: ACB की बड़ी कार्रवाईः 15 लाख रुपये की घूस लेते पकड़ा गया ED का अधिकारी

जयपुरः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) इम्फाल के एक अधिकारी व उसके सहयोगी को कथित रूप से परिवादी से 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चिटफंड मामले में गिरफ्तार नहीं करने की एवज में आरोपी से 17 लाख रुपए मांग रहा था। ब्यूरो (ACB) के बयान के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में ईडी के इम्फाल (मणिपुर) स्थित एक कार्यालय का प्रवर्तन अधिकारी (EO) नवल किशोर मीणा तथा उसका स्थानीय सहयोगी बाबूलाल मीणा है।

परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कार्यालय प्रवर्तन निदेशालय (ED) इम्फाल में दर्ज चिटफंड-प्रकरण में उसके विरुद्ध मामले को निपटाने, प्रॉपर्टी जब्त नहीं करने तथा गिरफ्तार नहीं करने की एवज में आरोपी प्रवर्तन अधिकारी नवल किशोर मीणा द्वारा 17 लाख रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। ACB की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर बृहस्पतिवार को जयपुर में आरोपी नवल किशोर मीणा उर्फ एनके मीणा को अपने सहयोगी बाबूलाल मीणा उर्फ दिनेश के माध्यम से परिवादी से 15 लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया।

इसके अनुसार नवल किशोर मूल रूप से बस्सी जिले के विमलपुरा गांव का रहने वाला है जबकि उसका सहयोगी बाबूलाल उप पंजीयक कार्यालय-मुंडावर में कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत है। आरोपियों से आगे पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें