Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान: भाजपा ने चुनाव प्रबंधन व संकल्प पत्र समिति बनाई

August 17, 2023

राजस्थान: भाजपा ने चुनाव प्रबंधन व संकल्प पत्र समिति बनाई

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति व संकल्प पत्र समिति गठित की है। पार्टी के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी की प्रदेश संकल्प पत्र समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री अजरुनराम मेघवाल होंगे। इस 25 सदस्यीय समिति में राज्यसभा सदस्य घनशय़ाम तिवाड़ी व किरोड़ी लाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री अल्का सिंह गुजर्र, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया को सह संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को बनाया गया है। इस समिति में 25 सदस्य हैं। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें