
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 94.23% रहा, जो काफी अच्छा माना जा रहा है।इस परीक्षा में करीब 10,66,561 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से बड़ी संख्या में छात्र सफल हुए हैं।
इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.20% और लड़कों का पास प्रतिशत 93.63% है। इससे साफ है कि पढ़ाई में बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं।
राजस्थान बोर्ड :- 10वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है। @Rajasthanboard !! #RajasthanBoard ll #10thClassresult ll #rbse
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) March 24, 2026
-छात्र अपना रिजल्ट आसानी से तीन तरीकों से देख सकते हैं:
-सबसे पहले RBSE Official Website पर जाएं।
-“Main Examination Results 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर डालें और रिजल्ट देखें।
-मैसेज में टाइप करें: RJ10 + रोल नंबर
-इसे 56263 या 5676750 पर भेजें
-रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा
-DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर जाएं
-आधार नंबर से लॉगिन करें
-अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें
बोर्ड के अनुसार, पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं। कुल मिलाकर भी 33% होना चाहिए। अगर कोई छात्र 1 या 2 विषय में फेल हो जाता है, तो वह सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकता है।
इस साल बोर्ड ने तेजी से कॉपियां जांचकर रिजल्ट जल्दी जारी कर दिया। इसका फायदा यह होगा कि छात्र समय पर अपनी आगे की पढ़ाई (साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स) चुन सकेंगे।