Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान: करणपुर विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू

January 8, 2024

राजस्थान: करणपुर विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू

जयपुर। गंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती सोमवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना जिला मुख्यालय गंगानगर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में हो रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतगणना के लिये ईवीएम स्ट्रांग रूम व निर्धारित कमरों में 17 टेबल पर मतगणना होगी। इस विधानसभा सीट के लिए पांच जनवरी को मतदान हुआ था जब 81.38% प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। इसका परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें