Site icon Dainik Savera Times

राजस्थान : राज्यपाल मिश्र ने प्रत्येक व्यक्ति तक शिक्षा का उजियारा पहुंचाने का आह्वान किया

जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों से अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस (8 सितम्बर) के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति तक शिक्षा का उजियारा पहुंचाने के लिए काम करने का आह्वान किया है। राजभवन के बयान के अनुसार, मिश्र ने इस उद्देशय़ के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान किया है। मिश्र ने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता, सतत शिक्षा, जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल सहित नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सभी लक्षय़ों की प्राप्ति के लिए समन्वित और समग्र प्रयास किए जाने पर बल दिया है।

Exit mobile version