Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान : SI भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले के आरोपी का अवैध मकान ढहाया

July 23, 2024

राजस्थान : SI भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले के आरोपी का अवैध मकान ढहाया

जयपुर। चूरू नगर परिषद की एक टीम ने राजस्थान पुलिस उप-निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा-2021 के प्रश्नपत्र लीक मामले के आरोपी के अवैध रूप से निíमत पक्के मकान को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई। सहायक अभियंता रवि राघव के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर के साथ पूनिया कॉलोनी पहुंची तथा प्लॉट नंबर 114 व 115 पर बने अवैध मकान को ढहा दिया।

पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार ने कहा, ह्लएसआई प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी विवेक भांभू ने अवैध रूप से मकान बनवाया था, जिसे सोमवार को ध्वस्त कर दिया गया।ह्व राजस्थान पुलिस का एसओजी (विशेष अभियान समूह) प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच कर रहा है। उसने इस संबंध में प्रशिक्षु एसआई समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें