Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान रक्षाबंधन महिला रोडवेज रक्षाबंधन पर महिलाएं 31 अगस्त को भी रोडवेज में कर सकेगी नि:शुल्क यात्रा

August 31, 2023

राजस्थान रक्षाबंधन महिला रोडवेज रक्षाबंधन पर महिलाएं 31 अगस्त को भी रोडवेज में कर सकेगी नि:शुल्क यात्रा

जयपुर: राजस्थान में रक्षाबंधन पर महिलाएं गुरुवार को भी नि:शुल्क यात्र कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा ‘‘रक्षाबंधन का मुहूर्त रात्रिकालीन होने के कारण हमारी बहन, बेटियां और माताएं आज के साथ कल भी यात्र करेंगी। इसके मद्देनजर इस वर्ष रक्षाबंधन के पर्व पर 30 अगस्त के साथ 31 अगस्त को भी बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए राजस्थान राज्य परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में संपूर्ण राज्य में नि:शुल्क यात्र की सुविधा दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने रक्षा बंधन पर 30 अगस्त को महिलाओं के लिए रोडवेज में प्रदेश में नि:शुल्क यात्र की छूट दी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें