Site icon Dainik Savera Times

राजस्थान: सड़क हादसे में कार सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत

जयपुर: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात कंटेनर और कार की टक्कर में तीन चचेरे भाईयों की मौत हो गई।

थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर शिशोद गांव के पास एक कंटेनर और कार की टक्कर में कार में सवार पंकज (22), अक्षय (24) और महेश (23) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि तीनों युवक शादी में शामिल कर अपने घर लौट रहे थे। मदनलाल ने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version