Train Cancelled in April: भारतीय रेलवे देशभर में करोड़ों लोगों के लिए यात्रा का सबसे भरोसेमंद और किफायती साधन है। यही वजह है कि ट्रेनों में भीड़ इतनी ज्यादा रहती है कि यात्रियों को कई बार महीनों पहले टिकट बुक करानी पड़ती है। ऐसे में अगर अचानक ट्रेनों से जुड़ा कोई बड़ा बदलाव हो जाए, तो इसका असर सीधे यात्रियों की योजना पर पड़ता है।
इसी बीच रेलवे की ओर से एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। बता दें कि राजस्थान के एक अहम रेलखंड पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण 15 से 30 अप्रैल के बीच कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। चूरू और सादुलपुर के बीच डबल लाइन और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के काम के चलते न केवल कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, बल्कि 14 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द भी किया गया है। ऐसे में इस अवधि के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले से पूरी जानकारी लेकर ही सफर की योजना बनानी चाहिए।
ये भी पढ़ें:
14 ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह बंद
इस अवधि में कुल 14 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें रेवाड़ी-बीकानेर, हिसार-रेवाड़ी, हनुमानगढ़-जयपुर, बीकानेर-हिसार और दिल्ली-हिसार जैसी कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों के सीमित फेरों को भी कैंसिल किया गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है। इसके अलावा, कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, चूरू-लुधियाना ट्रेन एक हिस्से तक ही संचालित होगी, जबकि जयपुर-बठिंडा ट्रेन लोहारू तक ही सीमित रहेगी।
इन ट्रेनों के बदले गए रूट
सिर्फ रद्दीकरण ही नहीं, बल्कि कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट, बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस और दिल्ली-जोधपुर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को वैकल्पिक रास्तों से चलाया जाएगा। हिसार-सिकंदराबाद और हैदराबाद-हिसार जैसी ट्रेनों के रूट भी कुछ विशेष तिथियों पर बदले जाएंगे। वहीं, बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित अवधि में देरी से चलेगी।
ये भी देखें :
यात्रा से पहले करें योजना
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। खासकर जो लोग इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले हैं, उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...