Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान के इस इलाके में गिरे ओले, इन जिलों के लिए लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

May 4, 2025

राजस्थान के इस इलाके में गिरे ओले, इन जिलों के लिए लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather : एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते राजस्थान के चुरू जिले में ओलावृष्टि हुई है जबकि अनेक जगह बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के दौरान राज्य के अनेक भागों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। IMD के जयपुर केंद्र के अनुसार रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि में चुरू जिले में ओलावृष्टि हुई। इस दौरान राजधानी जयपुर के साथ साथ बारां, सिरोही, नागौर, जोधपुर, बीकानेर व पाली जिले में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई।

जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार शाम तेज आंधी के बाद बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य में भीषण गर्मी नहीं पड़ेगी। इसने एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के अनेक भागों में मेघ गजर्न के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

इसी तरह, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में पांच से सात मई के दौरान तीव्र मेघ गर्जन, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने व मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि छह से सात मई को बाड़मेर, जालोर व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें