Site icon Dainik Savera Times

कोटा में स्विमिंग पुल में विधायकों को करवाना होगा कोविड टेस्ट

कोटा (राजस्थान):  कोटा में पांच वर्षीय एक बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार शाम करीब 6.30 बजे की है, जब रानपुर का रहने वाला जिहान अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ स्विमिंग पूल में गया था।
र्सिकल इंस्पेक्टर रामविलास ने बताया कि नहाने के बाद वे कपड़े बदलने के लिए चले गए, जबकि बच्चा बिना किसी की बताये गहरे पानी के तरफ चला गया।
पुलिस के अनुसार जब उसकी मां करीब पांच से सात मिनट बाद कपड़े बदलकर लौटी तो उसने बच्चे को आस-पास नहीं पाया। इसके बाद उसने स्विमिंग पूल के कर्मचारियों को सूचित किया। खोजबीन करने पर लड़का पूल में डूबा हुआ पाया गया। रामविलास ने बताया कि बच्चे को निकटवर्ती निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें : LPG संकट के बीच राहत: 6 साल बाद ईरान से भारत आ रही गैस
Exit mobile version