जयपुर: राजस्थान में पुलिस मुख्यालय की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करके उनसे एक अत्याधुनिक एके-47 राइफल, उसकी मैगजीन और 34 गोलियां बरामद की हैं।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एजीटीएफ) दिनेश एमएन ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों जितेंद्र उर्फ जीतू चंबल और तेजपाल ठाकुर को गिरफ्तार किया है। जीतू चंबल कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रामदत्त उर्फ सोनू चंबल का भाई है, जिसे अवैध हथियारों की तस्करी का एक बड़ा सरगना माना जाता है। यह पूरी कार्रवाई धौलपुर के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के बसई घीयाराम गांव में सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।
ये भी पढ़ें : केंद्र का बयान, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं; PNG विस्तार पर जोर