Site icon Dainik Savera Times

शराब के नशे में भाजपा नेता ने छोटे भाई की गला काटकर की हत्या, मचा हड़कंप

Suspected to Death

नेशनल डेस्क। राजस्थान के सीकर जिले में घरेलू झगड़े के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। जहां, एक भाजपा नेता ने गुस्से में आकर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम मुकेश कुमार (30) है। मुकेश इस समय भाजपा के सहकारिता आंदोलन सदस्यता अभियान की स्टेट लेवल कमेटी में सदस्य के रूप में जुड़ा हुआ है। मुकेश कई वर्षों से पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़ा बताया जा रहा है।

 

विवाद की ये रही वजह
मृतक का नाम श्रवण (25) था। परिवार के लोगों के अनुसार श्रवण नशे का आदी था, जिसके कारण घर में अक्सर तनाव और झगड़े होते रहते थे। घटना वाले दिन भी श्रवण नशे में था और परिवार के साथ बहस कर रहा था।

 

कैसे हुई घटना
जानकारी के मुताबिक विवाद बढ़ने पर मुकेश गुस्से में आ गया। गुस्से में उसने धारदार हथियार से श्रवण की गर्दन पर तीन बार वार कर दिया। घटना इतनी गंभीर थी कि श्रवण की मौके पर ही मौत हो गई।

 

आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में  ले लिया है। आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है।

 

कई बड़े नेताओं के साथ खिंचवाई थी फोटो
बताया जा रहा है कि मुकेश के सोशल मीडिया अकाउंट पर कई बड़े नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी मौजूद हैं, जिससे उसकी राजनीतिक सक्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

Exit mobile version