Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Fastag Pass News : नितिन गडकरी के वार्षिक टोल पास के फैसले पर वाहन चालकों ने जताई खुशी

June 19, 2025

Fastag Pass News : नितिन गडकरी के वार्षिक टोल पास के फैसले पर वाहन चालकों ने जताई खुशी

सीकर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी के वार्षिक टोल पास के फैसले पर निजी वाहन चालकों ने खुशी जताई है और कहा है कि इससे पैसों की बचत करने में मदद मिलेगी। राजस्थान के सीकर में मीडिया से बातचीत करते हुए निजी वाहन मालिक, नासिर बिसायती ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। इससे लंबे दूरी की यात्र करने वाले निजी वाहन चालकों को काफी फायदा मिलेगा। इससे समय की भी बचत होगी और आर्थकि फायदा भी होगा। अगर 60 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निजी वाहन को भी कुछ राहत मिले तो और भी ज्यादा अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ग्रामीण क्षेत्र की खस्ता हाल सड़कों में सुधार किया है। साथ ही आम आदमी के हित में कई फैसले लिए हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा था कि एनुअल टोल पास से आम आदमी को 7,000 रुपए तक की बचत करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने विस्तार से बताते हुए कहा, ‘एनुअल टोल पास के तहत आपको 200 ट्रिप करने की अनुमति दी गई है। एक ट्रिप का मतलब एक टोल क्रॉस करने से हैं। उदाहरण के लिए अगर आप एक टोल पर 50 रुपए भी खर्च करते हैं तो 200 ट्रिप के लिए आपको 10,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, एनुअल पास आपको केवल 3,000 रुपए में दिया जा रहा है। ऐसे एक आम आदमी 7,000 रुपए तक की बचत कर पाएगा।‘

15 अगस्त से फास्टैग पास शुरू किया जाएगा
गडकरी ने कहा, ‘एनुअल टोल पास केवल राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए है। यह राज्यों के अधिकार क्षेत्र वाली सड़कों पर लागू नहीं होगा। ‘केंद्रीय मंत्री की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से 3,000 रुपए की कीमत वाला फास्टैग आधारित एनुअल पास शुरू किया जा रहा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्रओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।

मंत्री ने पोस्ट में आगे लिखा…
केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्र को संभव बनाएगा। एनुअल पास को रिन्यू करने लिए जल्द ही राजमार्ग यात्र ऐप और एनएचएआई / एमओआरटीएच की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें