नेशनल डेस्कः फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब राजस्थान में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। ये विस्फोटक राजस्थान पुलिस ने राजसमंद से बरामद किया है। पुलिस ने पिकअप वैन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार इस विस्फोटक को पिकअप वैन में भरकर राजस्थान के आमेद से नाथद्वारा ले जाया जा रहा था। राजसमंद में श्रीनाथजी थाना पुलिस ने नाकेबंदी पर पिकअप वैन की तलाशी ली, तो उसमें से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया, जो 10 किलोमीटर के क्षेत्र को एक धमाके में तबाह कर सकता था। पुलिस ने वैन जब्त करने के बाद उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। पूरे इलाके में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
ड्राइवर से पूछताछ में सामने आए कई नाम
पुलिस के अनुसार, पिकअप वैन में बरामद विस्फोटक कहां लेकर जाया जा रहा था? इसका अंदाजा अभी नहीं लग सका है। पुलिस ने पिकअप वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, जिसमें कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। उन सभी की तलाश जारी है।
मौलवी समेत 4 संदिग्ध हुए थे गिरफ्तार
बता दें कुछ दिन पहले ही पुलिस ने राजस्थान से 4 संदिग्ध मौलवियों को हिरासत में लिया था। मौलवी ओसामा उमर का कनेक्शन पाकिस्तानी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से निकला था। इस मामले को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...