Site icon Dainik Savera Times

खाटूशय़ामजी मंदिर और श्रद्धालुओं पर CM भजनलाल शर्मा ने हेलिकॉप्टर से की पुष्पवर्षा

Khatushyamji Temple

Khatushyamji Temple

Khatushyamji Temple : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से सीकर जिले में स्थित खाटूशय़ामजी मंदिर और श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। खाटूशय़ाम मंदिर में इन दिनों मेला चल रहा है। इस मेले में देशभर से बडी संख्या में श्रृद्धालु शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ सोमवार को खाटू शय़ाम मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।

मंदिर कमेटी के सदस्य प्रताप सिंह चौहान ने शर्मा को विधिवत पूजा करवाई और उन्हें शय़ाम दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। मंदिर के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना के बाद प्रदेश की खुशहाली और लोगों के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर बाबा शय़ाम की भव्य शोभायात्र निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने गुलाल की होली खेली। भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

Exit mobile version