Site icon Dainik Savera Times

होली पर हम सब लोग राष्ट्र रंग में रंग जाएः गजेंद्र सिंह शेखावत

Maha Kumbh India Cultural Heritage

Maha Kumbh India Cultural Heritage

जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों के इस पर्व पर हम सब लोगों को राष्ट्र रंग में रंग जाना चाहिए। शेखावत गुरुवार यहां अपने आवास पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भारत पर्व, उत्साह और तीज-त्योहार का देश है। विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम हमारे पर्व भी करते हैं। होली का त्योहार भी ऐसे ही प्रमुख पर्वों में से एक है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार और भी विशिष्ट इसलिए है क्योंकि यह विभिन्न रंगों के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

सभी लोग गिले- शिकवे भुलाकर एक-दूसरे पर रंग डालकर एक रंग में रंगने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि इस होली पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के साथ जुड़कर अमृतकाल में भारत को विकसित बनाने की दिशा में अपने आपको समर्पित करने के रंग से सराबोर होकर नई ऊर्जा के साथ में आगे बढ़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Asha Bhosle Died: आशा भोसले के वो गाने, जो आज भी फैंस के दिलों में करते हैं राज

Exit mobile version