Site icon Dainik Savera Times

दिवाली से पहले पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, आसपास मचा हड़कंप

nagaur blast

नेशनल डेस्कः राजस्थान में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ली गांव में गुरुवार को पटाखों के एक गोदाम में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग की टीमें और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंच गईं। जिसके बाद राहत बचाव कार्य में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जब धमाका हुआ तब गोदाम में तीन लोग मौजूद थे। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति घायल हो गया और उसका इलाज नागौर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आंखों देखा हाल
मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में मौके पर ही 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि बड़ली क्षेत्र की इमारतें हिल गईं। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। भारी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास तेज किए।

Exit mobile version