Rajasthan Accident: राजस्थान के झुंझुनू जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर मिली है। आज सुबह एक एसयूवी और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बाबई थाना क्षेत्र के गडराटा गांव के पास हुई, जहां तीनों कल रात आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
मौके पर 2 युवकों की हुई मौत, एक घायल
पुलिस ने बताया कि उनकी एसयूवी एक ट्रक से टकरा गई, जिससे सक्षम (21) की मौके पर ही मौत हो गई और राजेश (27) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घायल अंकित का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है।

