
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma : विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री वर्तमान हालात पर नजर बनाए हुए हैं। भारत-पाकिस्तान की तनावपूर्ण स्थिति के बीच राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की। इस बैठक में सभी राज्य सरकार के कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने संबंधी निर्देश दिए गए। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शुक्रवार को अहम बैठक बुलाई है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आधिकारिक एक्स हैंडल से बैठक की जानकारी दी गई है। इसके अनुसार- मुख्यमंत्री निवास पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सीमा पर उत्पन्न हुई तनावपूर्ण परिस्थितियों के मद्देनजर, प्रदेशभर विशेषकर सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी राजकीय कार्मिकों की छुट्टियां निरस्त करने और उन्हें मुख्यालय पर उपस्थित रहने के संबंध में भी निर्देश दिए।
भारत सरकार के “ऑपरेशन सिंदूर” के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सेना का सहयोग करने, आवश्यक संसाधनों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने… pic.twitter.com/J4RfrHRmBb
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) May 8, 2025
पाकिस्तान की ओर से जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और बीकानेर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन की गतिविधियों और ब्लैकआउट के मद्देनज़र राजस्थान सरकार ने इन क्षेत्रों को स्पेशल वॉच जोन घोषित किया है। पुलिस, बीएसएफ और प्रशासन को आपसी समन्वय से चौबीस घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री शर्मा ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार केंद्र सरकार और सेना के साथ समन्वय में है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है और आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।‘
संभावित आपात स्थिति को देखते हुए डिजास्टर मैनेजमेंट टीमों को भी सतर्क कर दिया गया है। साथ ही सभी सीमावर्ती जिलों के अस्पतालों और एंबुलेंस नेटवर्क को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।
इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक आपातकालीन सुरक्षा बैठक बुलाई है। शुक्रवार दोपहर होने वाली इस बैठक का उद्देश्य मौजूदा घटनाक्रम के मद्देनजर स्थिति का आकलन करना और राज्य भर में सुरक्षा उपायों की समीक्षा करना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...