Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान के कई इलाके लू की चपेट में, गंगानगर में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

June 8, 2025

राजस्थान के कई इलाके लू की चपेट में, गंगानगर में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

जयपुर। राजस्थान के अधिकांश इलाके एक बार फिर लू की चपेट में हैं और गंगानगर में रविवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, गंगानगर में रविवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री, बीकानेर में 46 डिग्री, बाड़मेर में 45.9 डिग्री, चूरू में 45.6 डिग्री, फलोदी में 45.4 डिग्री, जैसलमेर में 45.2 और कोटा में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में 11 जून तक अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने और कुछ स्थानों पर लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में आठ से 10 जून के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें