Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

RAS Mains Exam : परीक्षा की तिथि स्थगन की मांग को लेकर अनशन पर बैठे विद्यार्थी, दो महिला अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबियत

June 8, 2025

RAS Mains Exam : परीक्षा की तिथि स्थगन की मांग को लेकर अनशन पर बैठे विद्यार्थी, दो महिला अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबियत

RAS Mains Exam : राजस्थान में RAS मुख्य परीक्षा 2024 की तिथि स्थगन एवं वार्षिक परीक्षा कैलेंडर की मांग को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय में अभ्यर्थियों का अनशन रविवार को भी जारी रहा और इस दौरान दो महिला अभ्यर्थियों की तबियत बिगड़ गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मांग को लेकर गुरुवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया था और शनिवार को अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।

रविवार को अनशन पर बैठी एक महिला को तेज़ बुख़ार हो गया और उसकी तबियत बिगड़ गई। इसी तरह एक अन्य महिला अभ्यर्थी की भी तबियत खराब होने पर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।अनशन कर रहे अभ्यर्थियों ने मांग करते हुए बच्चे भूखे बैठे हैं, के नारे लगाकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ध्यान अपनी ओर खींचा।

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी बात नहीं सुनेगी, वे पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलन में पूर्व सैनिकों और महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी इसे और भी भावनात्मक और संवेदनशील बना रही है। अभ्यर्थियों ने बताया कि सरकार के कई मंत्रियों, विधायकों एवं उपमुख्यमंत्री तक इस मांग से अवगत कराया गया लेकिन इस कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। अभ्यर्थियों ने सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर ठोस कदम उठाने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें