Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुशखबरी! राजस्थान में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर की निकली भर्ती, पढ़ें डिटेल

August 10, 2025

खुशखबरी! राजस्थान में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर की निकली भर्ती, पढ़ें डिटेल

RPSC SI-Platoon Commander Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि के इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया रविवार, 10 अगस्त 2025 से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

कुल 1015 पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1015 पद भरे जाएंगे, जिनमें शामिल हैं –

सब-इंस्पेक्टर (AP) – 896 पद
सब-इंस्पेक्टर (AP) सहरिया – 4 पद
सब-इंस्पेक्टर (AP) अनुसूचित क्षेत्र – 25 पद
सब-इंस्पेक्टर (IP) – 26 पद
प्लाटून कमांडर (RAC) – 64 पद

कब से शुरू होंगे आवदेन?

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर भी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर, 2025 है।

योग्यता मानदंड

-उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
-देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान अनिवार्य है।

आयु सीमा

-1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
-आरक्षित श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
-1 जनवरी 2025 तक अधिक आयु वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त 3 वर्ष की छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क

सामान्य/EWS/OBC (क्रीमी लेयर) – ₹600
SC/ST/OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) और PwD – ₹400

ऐसे करें आवेदन

–सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
–होम पेज पर RPSC सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
–यदि पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो आवश्यक विवरण भरकर एक बार पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
–अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
–सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
–श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
–आवेदन पत्र को ध्यान से देखें और जमा करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें