जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार को एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई। हादसे के समय बस में करीब 15 बच्चे सवार थे। आग तेजी से पूरी बस में फैलने लगी, लेकिन समय रहते सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी बच्चे या अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है।
धऊवा गांव के पास हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, यह घटना जैसलमेर के सदर थाना क्षेत्र में धऊवा गांव के पास हुई। स्कूल बस सुबह जैसलमेर शहर से ग्रामीण इलाकों की ओर बच्चों को लेने जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। आग बहुत तेजी से फैल रही थी। स्थानीय लोगों की मदद से बस में मौजूद सभी बच्चों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। इस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।
कुछ ही देर में आग का गोला बनी बस
बस में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरी बस आग की लपटों से घिर गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलने लगी और आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई देने लगा।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्कूल बस को आग की तेज लपटों से घिरा हुआ देखा जा सकता है। कुछ ही देर में बस बुरी तरह जलकर पूरी तरह खाक हो गई।
स्थानीय लोगों ने दी फायर ब्रिगेड को सूचना
बस में आग लगने के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक बस काफी हद तक जल चुकी थी और बाद में पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
आग लगने का कारण अभी साफ नहीं
पुलिस ने बताया कि फिलहाल बस में आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बस चालक और स्थानीय लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बस में आग किस वजह से लगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
समय पर बच्चों को निकालने से टला बड़ा हादसा
इस घटना में सबसे राहत वाली बात यह रही कि आग तेजी से फैलने के बावजूद सभी बच्चों को समय रहते बस से बाहर निकाल लिया गया। अगर बच्चों को बाहर निकालने में थोड़ी भी देरी होती तो हादसा गंभीर हो सकता था। जैसलमेर में बस में आग लगने की यह घटना एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि इस बार समय रहते बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...