VIRAL VIDEO : देश भर से आये दिन अजीब-गरीबो मामला सामने आते रहते हैं। इसी बीच राजस्थान के उदयपुर के खांजीपीर इलाके से मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति ने सांप के काटने के बाद न सिर्फ हिम्मत दिखाई, बल्कि सांप को ही पकड़कर अस्पताल ले आया। उसने डॉक्टरों से कहा, ‘साहब, इसी ने मुझे काटा है, जल्दी इलाज करें।’ इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा गया। यह घटना सोमवार की है जब शाम को एक युवक अपने खेत की ओर जा रहा था। तभी अचानक रास्ते में एक सांप ने उसे काट लिया।
घबराने की बजाय लिया समझदारी से फैसला
सांप के काटने के बाद ज्यादातर लोग डर जाते हैं या तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक में उलझ जाते हैं, जिससे उनकी हालत और खराब हो सकती है। लेकिन इस युवक ने घबराने की बजाय समझदारी से काम लिया।
डॉक्टर साहब, इसी ने मुझे काटा है…
सांप के काटते ही उसने बिना वक्त गंवाए सांप को पकड़कर एक थैली में बंद कर दिया, ताकि डॉक्टर पहचान सकें कि सांप जहरीला था या नहीं। इसके बाद वह सीधे जिला अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर के सामने पहुंचते ही थैली आगे बढ़ाई और बोला – “डॉक्टर साहब, इसी ने मुझे काटा है, जल्दी इलाज कीजिए!”
“इसी ने मुझे काटा है, जल्दी इलाज कीजिए…
“उदयपुर के खांजीपीर इलाके में एक शख्स को सांप ने काट लिया। लेकिन डरने की बजाय वो बहादुरी दिखाते हुए सांप को थैली में डालकर सीधे अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों से बोला — “इसी ने काटा है, जल्दी इलाज कीजिए।
“डॉक्टरों ने फौरन एंटी वेनम देकर… pic.twitter.com/XrQXNsxGUA
— Prabhakar Kumar (@prabhakarjourno) July 15, 2025
तुरंत दिया गया एंटी-वेनम इंजेक्शन
पहले तो डॉक्टर थोड़े चौंक गए, लेकिन युवक की सूझबूझ देखकर उन्होंने तुरंत सही इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने बिना देर किए उसे एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया, जो सांप के जहर को खत्म करने के लिए जरूरी होता है। इससे युवक की हालत जल्द स्थिर हो गई।
क्यों जरूरी था सांप को पकड़कर लाना?
डॉक्टरों ने बताया कि सांप जहरीला था या नहीं, यह जानना बहुत जरूरी होता है, ताकि सही इलाज हो सके। अगर युवक सांप को साथ न लाता, तो गलत इलाज भी हो सकता था, जिससे उसकी जान को खतरा हो सकता था।

