Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ऑपरेशन स्मैक आउट’ के तहत पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, एक करोड़ से अधिक की स्मैक जब्त

June 28, 2025

‘ऑपरेशन स्मैक आउट’ के तहत पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, एक करोड़ से अधिक की स्मैक जब्त

करौली: राजस्थान में करौली जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्मैक आउट’ के तहत पुलिस के जिला विशेष दल और कुड़गाँव थाना पुलिस ने 293 ग्राम स्मैक बरामद करके तीन कुख्यात को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि तस्कर घासीलाल मीणा (58), कमल मीना (21) और विकास मीना (20) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि ये शातिर तस्कर बारां जिले से स्मैक की बड़ी खेप खरीदते थे और फिर सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, करौली, कुड़गाँव और सपोटरा जैसे क्षेत्रों में अवैध रूप से इसकी आपूर्ति करते थे। वे मुख्य रूप से सवाईमाधोपुर जिले की सीमा से करौली आने वाले कच्चे रास्तों का इस्तेमाल करते थे ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें।

ये भी पढ़ें- सोने-चांदी में गिरावट, फेड के फैसले का असर; सिल्वर 2.45 लाख से नीचे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें